साहिबगंज: पुराना सदर अस्पताल में गर्भवती महिला से इलाज के नाम पर एएनएम ने लिए ₹5 हजार घुस, जांच में जुटे स्वास्थ्य अधिकारी
शहर के पटेल चौक मोड़ के समीप स्थित पुराना सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई मंगलहाट मसकलैया निवासी गर्भवती महिला से ड्यूटी पर तैनात एएनएम व आशा कार्यकर्ता ने ₹5 हजार घुस के रूप में ले लिए। उधर मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब गर्भवती महिला फिर से अपना इलाज कराने के लिए पुराना सदर अस्पताल आई तो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे देखने से मना कर दिया।