साहिबगंज: छोटा पचगढ़ बंगाली टोला के एक बंद घर में लगी आग, सब सामान जलकर हुआ खाक
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा पचगढ़ बंगाली टोला निवासी रामू मंडल पिता अजित मंडल के घर में आग लगने से सब सामान जलकर खाक हो गया। जिस समय आग लगी उस समय घर पर कोई नहीं था। घर मालिक रामू मंडल जो कि राजमिस्त्री है, वह मजदूरी करने बाहर गया हुआ है और उनकी पत्नी गेहूं काटने गई हुई थी।