साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना परिसर में सदर एसडीपीओ ने ईद व रामनवमी पर्व को लेकर की शांति समिति की बैठक
जिरवाबाड़ी थाना परिसर में मंगलवार को ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जहां इस बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की। इस दौरान दोंनो ही समुदायों के लोगों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि आपसी भाईचारे व तालमेल के साथ सभी लोग पर्व त्योहार को अच्छे से मनाना सुनिश्चित करें।