मंझनपुर: अमूरा गांव में गाड़ी की लालच में सगे चाचा के लड़के ने अपने 2 साथियों संग मिलकर की थी धर्मवीर की हत्या, हुआ खुलासा
अमुरा गांव के धर्मवीर हत्याकांड का करारी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें उसके सगे चाचा के लड़के ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी और लाश को अवाना आलमपुर चौराहे के टेंट हाउस के पीछे छिपाया गया था। पुलिस ने लाश को बरामद कर आला कत्ल धारदार गड़ासानुमा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।