मंझनपुर: बिगहरा उस्मानपुर में पत्नी से परेशान पति ने लगाई इंसाफ की गुहार, कहा- खुद को डिप्टी CM का करीबी बताकर करा रही उत्पीड़न
सराय अकिल के एक युवक ने एसपी दफ्तर में शिकायत कर पत्नी व उसके घर वालो पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी खुद को डिप्टी सीएम का रिश्तेदार बता कर उस पर दबाव बनाती है। पारिवारिक जीवन का निर्वाहन कर पुलिस से उसका तरह तरह से उत्पीड़न करा रही है। पीड़ित एसपी के सामने प्रार्थना पत्र देकर रो पड़ा।