मंझनपुर: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने दशम “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” को सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के लिए की बैठक
जिलाधिकारी द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में दशम् “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” को सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अक्षय लाल ने बताया कि दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को मनाया जाना है। इस वर्ष का थीम “योग स्वयं एवं समाज के लिए” है।