मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस का हुआ आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत दर्जनों ने किया रक्तदान
जिला अस्पताल समेत सभी पीएचसी व सीएचसी में भी विश्व रक्तदान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मंझनपुर जिला अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर समेत दर्जनों ने रक्तदान किया है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा सीएमएस सुनील शुक्ला रक्तदाताओं को संबोधित कर जागरूक किया गया।