कासगंज: ढोलना कस्बे में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र बैंक और ATM के आस-पास चलाया चेकिंग अभियान
कासगंज जिले की कोतवाली ढोलना पुलिस ने ढोलना कस्बे में सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कस्बे में बैंक में पुलिस ने चेकिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस ने कस्बे में लगे ATM के बाहर चेकिंग अभियान चलाकर ATM के आस पास घूमने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ की।