पिंड्रा: चोलापुर में भीम राव अंबेडकर का पोस्टर फाड़े जाने से लोगों में आक्रोश, किया चक्का जाम
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नोहिया ग्राम सभा में बना भैरवनाथ गेट पर लगे बाबा भीम राव अंबेडकर का पोस्टर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फाड़े जाने से गुरुवार को लोगो में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए चक्का जाम कर दिया। वही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझाया और आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।