मंझनपुर: भाकियू अंबावता ने प्रशासन को ज्ञापन दिया, कौशाम्बी के किसानों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की मांग की
कौशाम्बी जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने गुरुवार को समय 2 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्रीय किसानों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को हल करने की मांग की गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।