मंझनपुर: मंझनपुर क्षेत्र के एक भट्टे के मजदूरों और ग्रामीणों के बीच बवाल का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक भट्टे का वीडियो बृहस्पतिवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो बृहस्पतिवार का ही बताया जा रहा है।वीडियो में आरोप लगाया गया है कि भट्ठा मजदूर नशे की हालत में राहगीरों और ग्रामीणों को गाली गलौज करते हैं। महिलाओं को आगे करके लड़ाई झगड़ा के लिए आमादा हो जाते हैं।पुलिस ने बताया कि दो पक्षों का विवाद था समझाकर मामला शांत कराया गया है।