टीकमगढ़ की अस्पताल चौराहे के पास बीती रात्रि चोरी की वारदात हुई। अज्ञात बदमाश में तीन दुकानों को निशाना बनाया है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उसकी तलाश में जुटी है। घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।