जगदलपुर: सांसद महेश कश्यप ने दिव्यांग ग्राम बेंगलुर की राखी को भेंट की इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर
जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। ग्राम पंचायत कैकाचेरबहार के आश्रित ग्राम बेंगलुर की निवासी दिव्यांग कुमारी राखी के जीवन में आए अंधियारे को दूर करते हुए, शनिवार सुबह 9 बजे सांसद ने उन्हें अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भेंट की है।