पातेपुर: पातेपुर के सिमरवारा गांव में भव्य कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, 1101 कुंवारी कन्याओं ने की जलभरी
पातेपुर के सिमरवारा गांव में आयोजित 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। 1101 कुंवारी कन्याओं द्वारा बाजे गाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। गुरुवार की दोपहर 3:45 बजे पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि महायज्ञ को लेकर पूरे इलाके में भक्ति का माहौल कायम है। यात्रा के दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।