पथरगामा: पथरगामा में नम आँखों से माँ दुर्गा को विदाई, बारकोप में शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन
प्रखंड के लखन पहाड़ी पंचायत स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर बारकोप में बुधवार को देर रात्रि मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। विसर्जन से पूर्व राजा के वंशजों के परिवार की महिलाओं ने मां दुर्गा को खोचा देकर विदाई की रसम अदा की।