अंबिकापुर: दरिमा थाना अंतर्गत कंठी में पटवारी से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शाम 4 बजे पुलिस पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार शासकीय कार्य में बाधा डालकर पटवारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को दरिमा पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लोहे का चापड़ दिखाकर प्रार्थी और अन्य को डराया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया