बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में पीपला जागीर निवासी मोहम्मद अरशद ने कुछ लोगों पर झूठे मुकदमे में फंसाने, धमकी देने और समझौते के नाम पर 8 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा समेत सात नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गैंग से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई पहले से जारी होने की बात सामने आई है।
बाइट: पीड़ित मोहम्मद अरशद
.
.
.
.
#Bijnor #Noorpur #HoneyTrap #CrimeNews #BijnorNews #UPNews #PoliceAction #FIR #CrimeNewsUP #NHPBharat