चंदौसी: चंदौसी में चाय की दुकान पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, कोतवाली में की शिकायत, एसडीएम से कार्रवाई की मांग
चंदौसी में अधिवक्ता के साथ मारपीट और 28 हजार रुपये जेब से निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता रतनेश भारती ने चंदौसी कोतवाली में तहरीर देकर चार लोगों पर हमला, कपड़े फाड़ने और नकदी जब से निकाल लेने का आरोप मंगलवार शाम 7:00 बजे के करीब लगाया है। घटना के बाद पीड़ित ने उपजिलाधिकारी नीतू रानी से भी मुलाकात कर न्याय की मांग की।