मेहदावल: मेंहदावल में ₹6.38 करोड़ के 4 संपर्क मार्गों का शिलान्यास, ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत
मेंहदावल में विधायक अनिल त्रिपाठी ने ₹6.38 करोड़ की लागत से चार संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया। पिपरा, मुशहरा-गौरा, अमरहा बायो प्लांट और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज तक सड़क निर्माण के ये प्रोजेक्ट ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत करेंगे। कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पूरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।