कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं।
जनदर्शन में वन अधिकार पत्र, शिक्षक की मांग, खेल मैदान, आंगनबाड़ी, शाला भवन मरम्मत, बाउंड्रीवाल निर्माण, पुल एवं सड़क निर्माण सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#जनदर्शन #Kondagaon #सुशासन_सरकार #GoodGovernance #Chhattisgarh
Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 21, 2026