मनेर: मनेर के दुधेला गांव में दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाला
Maner, Patna | Apr 27, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधेला गांव में दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। बताया जाता है कि विद्यावती देवी की शादी 3 वर्ष पूर्व दुधेला गांव के मदन राम के साथ हुई थी। जिसके बाद दहेज में 50 हजार रुपए कम मिलने को लेकर उसे हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद मारपीट करते हुए ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।