मनेर: देवी स्थान मोहल्ला स्थित नकली व केमिकल से बने दूध पनीर फैक्ट्री का फूड विभाग के अधिकारी ने किया भंडाफोड़
Maner, Patna | Apr 27, 2024 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत देवी स्थान मोहल्ला स्थित नकली व केमिकल से बने दूध, पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी कर फूड विभाग के अधिकारी ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान फूड विभाग अधिकारी अजय कुमार ने केमिकल से बने बड़े पैमाने पर दूध, पनीर व खोवा सहित अन्य सामान को बरामद किया है। वही करीब 5000 लीटर केमिकल से बने दूध को नाले में अधिकारी ने बहा दिया।