मनेर: शेरपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व के मामले में फरार व नामजद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | Apr 26, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में छापेमारी करते हुए पुलिस ने पूर्व के मामले में फरार व नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसे गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेरपुर गांव के रहने वाले लाल बाबू राय बताया जा रहा है।