मनेर: मनेर के एक गांव से एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग मामले में फरार एक युवती को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद
Maner, Patna | Apr 25, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से प्रेम प्रसंग मामले में 1 वर्ष पूर्व फरार हुई एक युवती को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। युवती के बरामदगी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि संबंध में मनेर पुलिस ने बताया कि युवती पूरी तरह से बालिग है और युवक के साथ वो शादी रचा चुकी है।