मनेर: लोदीपुर गांव के पास अज्ञात गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार युवक हुआ घायल
Maner, Patna | Apr 26, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव के पास अज्ञात गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए दानापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है। घायल बाइक सवार की पहचान शाहपुर के रहने वाले विजय कुमार बताया जा रहा है।