मनेर: टाटा कॉलनी गांव में बारात के दौरान दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान तीन लोग हुए घायल
Maner, Patna | Apr 26, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कॉलनी गांव में बारात के दौरान दो पक्ष के लोग आमने-सामने भिड़कर जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों लोगों का इलाज चल रहा है। घायल रसूलपुर मोहल्ला के अभिषेक कुमार, बिहटा के सुमित कुमार व मोतिहारी के भूषण प्रसाद बताया जा रहा है।