सिंगरौली: वार्ड नंबर 4 शराब दुकान के सामने सूने मकान में फांसी के फंदे पर लटकता मिला पाँच दिन से लापता युवक का शव , परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
मोरवा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक चार स्थित शराब दुकान के सामने सूने मकान में शुक्रवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकत मिला। युवक का नाम मोहित बताया जा रहा है। मृतक पिछले पांच दिनों से घर से गायब था। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक का हाथ टूटा है ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। फिलहाल मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गयी है।