सिंगरौली: जिला मुख्यालय में स्थित कभी कभार खुलता है नापतोल का दफ्तर, नापतोल में हो रही व्यापक गड़बड़ी, सब्जियों की किलोबाट से नापतोल
जिला मुख्यालय बैढन के एसार टाउनशिप के बगल में नापतौल विभाग का दफ्तर खुला है लेकिन दफ्तर का ताला कभी कभार खुलता है इधर करीब एक पखवाड़ा से उक्त दफ्तर का ताला खुला ही नहीं वही यहां के अधिकांश सब्जी व्यापारी किलोबाट से ही सब्जियों की नापतौल करते हैं फिलहाल नापतौल का विभाग के लापरवाही का खामियांजा एवं व्यापारियों को उक्त विभाग से मिले संरक्षण को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।