सिंगरौली: कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस से निष्कासित, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने की कार्रवाई
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने जिला महामंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह की कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य से निष्कासित कर दिया है श्री सिंह पर विधानसभा चुनाव में पार्टी के विरुद्ध प्रचार प्रसार करने के आरोप लगाए गए हैं अभी विगत दिनो सिंगरौली भाजपा विधायक का जिला पंचायत में प्रतिनिधि नियुक्त होकर श्री सिंह ने कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात करने का स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत किया जिससे बिना किसी स्पष्टीकरण के श्री सिंह को कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।