सिंगरौली: जनपद में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 1 मार्च तक किया जाएगा, कलेक्टर ने दी जानकारी
रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिए किसानों की सुविधा हेतु पंजीयन और उपार्जन की प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है। किसान स्वयं के मोबाइल से घर बैठे पंजीयन कर सकते हैं। किसान अपना निशुल्क पंजीयन ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र पर, सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर तथा एमपी किसान एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।