सिंगरौली: एसडब्लूएम एमआईसी मेंबर के नेतृत्व में नवानगर की हुई सफाई, नागरिकों को नेतृत्व करते हुए स्रोत पृथक्करण की दी गई समझाइश
एसडब्लूएम एमआईसी मेंबर और वार्ड 24 पार्षद शिव कुमारी कुशवाहा ने नवानगर में सफाई व्यवस्था का नेतृत्व किया जिसके दौरान मुख्य मार्गो की सफाई,नालियों की सफाई सहित स्रोत पृथक्करण का अभ्यास कराया गया और नागरिकों से अपने घर से ही कचरा अलग अलग करके कचरा संग्रहण वाहन में देने हेतु अपील किया गया वही आईईसी टीम द्वारा मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने और डिवाइडर में कचरा फेकने वालो को सचेत किया गया।