भिंड नगर: क्षतिग्रस्त चंबल नदी पुल की मरम्मत शुरू, भारी वाहनों का आवागमन अब भी बंद
क्षतिग्रस्त चंबल नदी पुल की मरम्मत का कार्य मंगलबार की रोज दोपहर करीब 12 बजे शुरू कर दिया गया है। पुल को सुरक्षित बनाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत का काम कराया जा रहा है।पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण फिलहाल भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। केवल दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया हल्के वाहनों को ही पुल से गुजरने की अनुमति दी गई है।