बभनजोत ब्लॉक में पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने साफ चेतावनी दी - "नियमित मानदेय, बकाया भुगतान और दुर्घटना बीमा" नहीं मिला तो पशुपालन विभाग का सभी काम बंद कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम और भूख हड़ताल भी करेंगे।पशुओं की सेवा करने वाले ये कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। अब उन्होंने सख्त रुख अपना लिया है।क्या सरकार उनकी मांगें मानेगी या आंदोलन बढ़ेगा? पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।#GondaNews #PashuPalan #KisanAndolan #UttarPradeshNews #ParaVet
Gonda, Gonda | Jul 29, 2026