शामली: शामली जिले के लांक गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया
Shamli, Shamli | Oct 22, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में 23 वर्षीय विवाहिता ज्योति पत्नी विजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पंजाब के खन्ना की रहने वाली सीमा देवी ने पुलिस से शिकायत करते हुए 21 अक्तूबर की रात पति द्वारा बेटी से झगड़ा करने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।