Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

जालौन: जालौन कोतवाली क्षेत्र में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Jalaun, Jalaun | Jun 13, 2026
जालौन कोतवाली के अंतर्गत लोना के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है,जिसमे पुलिस के द्वारा फायरिंग की गई और बदमाश के पैर में गोली लग गई,गोली लगने से वह घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया,देर रात्रि में यह मुठभेड़ हुई है,दिन शनिवार समय 7 बजे जानकारी मिली कि मुठभेड़ हुई और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने घटना स्थल का जायजा लिया है।

MORE NEWS

*थाने में कुर्सी पर बैठने पर दलित युवक से अभद्रता का आरोप, सीओ से की शिकायत*

*कोंच कोतवाली में तैनात दरोगा पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप; निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग*

कोंच (जालौन)।जालौन जनपद की कोंच कोतवाली से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक दलित युवक ने थाने में तैनात एक दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वह किसी कार्य से कोतवाली पहुंचा था और वहां रखी कुर्सी पर बैठ गया। इसी दौरान दरोगा ने उसे कुर्सी से उठने के लिए कहा और कथित तौर पर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए थाने से भगा दिया।
घटना से आहत युवक ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित दरोगा के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*थाने में कुर्सी पर बैठने पर दलित युवक से अभद्रता का आरोप, सीओ से की शिकायत* *कोंच कोतवाली में तैनात दरोगा पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप; निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग* कोंच (जालौन)।जालौन जनपद की कोंच कोतवाली से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक दलित युवक ने थाने में तैनात एक दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वह किसी कार्य से कोतवाली पहुंचा था और वहां रखी कुर्सी पर बैठ गया। इसी दौरान दरोगा ने उसे कुर्सी से उठने के लिए कहा और कथित तौर पर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए थाने से भगा दिया। घटना से आहत युवक ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित दरोगा के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jalaun, Jalaun | Jul 29, 2026

दर्जन भर हथियार बंद गुंडों ने परिवार पर बोला जानलेवा हमला,
धारदार हथियार से वार कर दबंगों ने की जमकर मारपीट,
घटना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल,
यज्ञ प्रांगण में मामूली विवाद को लेकर हुई थी बहसबाजी,
घटना के बाद दर्जनों ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव,
पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी झड़प,
थाना जरिया इलाके के पहरा गांव का मामला

दिनांक 28.07.2026 को थाना जरिया पर वादी अशोक पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम पहरा, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार, गांव के ही अरविन्द, विक्रम, नीलू, राहुल, मंगल, नवल तथा उनके अन्य  साथियों द्वारा रामजानकी मंदिर के पास वादी के पुत्र कमल एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जरिया पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तगण एवं 06 अज्ञात साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। नीलू एवं राहुल को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार विवेचनात्मक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

दर्जन भर हथियार बंद गुंडों ने परिवार पर बोला जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार कर दबंगों ने की जमकर मारपीट, घटना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, यज्ञ प्रांगण में मामूली विवाद को लेकर हुई थी बहसबाजी, घटना के बाद दर्जनों ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी झड़प, थाना जरिया इलाके के पहरा गांव का मामला दिनांक 28.07.2026 को थाना जरिया पर वादी अशोक पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम पहरा, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार, गांव के ही अरविन्द, विक्रम, नीलू, राहुल, मंगल, नवल तथा उनके अन्य साथियों द्वारा रामजानकी मंदिर के पास वादी के पुत्र कमल एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जरिया पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तगण एवं 06 अज्ञात साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। नीलू एवं राहुल को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार विवेचनात्मक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Jalaun, Jalaun | Jul 29, 2026

उरई बस स्टैंड का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

उरई (जालौन)। जालौन के उरई बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी और विवाद जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उरई बस स्टैंड पर शाम होते ही प्राइवेट ट्रैवल्स की बसों का जमावड़ा लग जाता है। सड़क के दोनों ओर बसें खड़ी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे आम यात्रियों, ई-रिक्शा चालकों, बाइक सवारों और यहां तक कि एंबुलेंस को भी आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि एक मंदिर और उसके महंत का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। हाल�

उरई बस स्टैंड का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल उरई (जालौन)। जालौन के उरई बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी और विवाद जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उरई बस स्टैंड पर शाम होते ही प्राइवेट ट्रैवल्स की बसों का जमावड़ा लग जाता है। सड़क के दोनों ओर बसें खड़ी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे आम यात्रियों, ई-रिक्शा चालकों, बाइक सवारों और यहां तक कि एंबुलेंस को भी आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि एक मंदिर और उसके महंत का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। हाल�

Jalaun, Jalaun | Jul 29, 2026

उरई नगर पालिका पहुंचे उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही।
वीडियो में देखिए कि क्या कुछ चर्चा हुई नगरपालिका से जुड़े जिम्मेदार ईओ ओर उपजिलाधिकारी के बीच ।
कागजात दिखाने से मना किया नगरपालिका जिम्मेदारों ने ।

जांच जारी 
अगली अपडेट बहुत जल्द

उरई नगर पालिका पहुंचे उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही। वीडियो में देखिए कि क्या कुछ चर्चा हुई नगरपालिका से जुड़े जिम्मेदार ईओ ओर उपजिलाधिकारी के बीच । कागजात दिखाने से मना किया नगरपालिका जिम्मेदारों ने । जांच जारी अगली अपडेट बहुत जल्द

Jalaun, Jalaun | Jul 29, 2026

नदीगांव पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, शराब पार्टी बनी मौत की वजह!

ब्यूरो चीफ दैनिक नर्मदा की पुकार जालौन 

उरई (जालौन)। नदीगांव थाना पुलिस ने 5 जुलाई को ग्राम मकरोल में खेत के किनारे मिले युवक राजकुमार के हत्या कांड का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी सोनू पाल उर्फ महते (32) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल (डंडा) भी बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पहले थप्पड़ मारा और फिर खेत में पड़े डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नदीगांव पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, शराब पार्टी बनी मौत की वजह! ब्यूरो चीफ दैनिक नर्मदा की पुकार जालौन उरई (जालौन)। नदीगांव थाना पुलिस ने 5 जुलाई को ग्राम मकरोल में खेत के किनारे मिले युवक राजकुमार के हत्या कांड का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी सोनू पाल उर्फ महते (32) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल (डंडा) भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पहले थप्पड़ मारा और फिर खेत में पड़े डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Jalaun, Jalaun | Jul 29, 2026

जालौन: जालौन कोतवाली क्षेत्र में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली - Jalaun News