दर्जन भर हथियार बंद गुंडों ने परिवार पर बोला जानलेवा हमला,
धारदार हथियार से वार कर दबंगों ने की जमकर मारपीट,
घटना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल,
यज्ञ प्रांगण में मामूली विवाद को लेकर हुई थी बहसबाजी,
घटना के बाद दर्जनों ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव,
पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी झड़प,
थाना जरिया इलाके के पहरा गांव का मामला
दिनांक 28.07.2026 को थाना जरिया पर वादी अशोक पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम पहरा, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार, गांव के ही अरविन्द, विक्रम, नीलू, राहुल, मंगल, नवल तथा उनके अन्य साथियों द्वारा रामजानकी मंदिर के पास वादी के पुत्र कमल एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जरिया पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तगण एवं 06 अज्ञात साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। नीलू एवं राहुल को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार विवेचनात्मक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
Jalaun, Jalaun | Jul 29, 2026