अमानगंज: अमानगंज कन्या विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान, अध्यक्ष ने छात्राओं से की चर्चा
Amanganj, Panna | Jul 12, 2026 अमानगंज। नगर परिषद अमानगंज की अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक सुविधाओं एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।