बक्सर: बक्सर DTO कार्यालय के गार्ड रूम में मिली शराब, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Buxar, Buxar | May 14, 2026 बक्सर: जिला परिवहन कार्यालय में गुरुवार को 3:00 बजे अपराह्न के करीब शराब की बोतल मिलने से हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने गार्ड रूम में छापेमारी की। जहां से शराब की बोतल बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विभाग के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है कि बोतल गार्ड रूम तक कैसे पहुंची।