कटघोरा: कृषि कॉलेज में छात्रों ने डीन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
Katghora, Korba | Jun 28, 2026 कोरबा में कटघोरा स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में छात्रों की समस्याओं और डीन पर कथित दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभाविप की कोरबा इकाई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है।