बिरसा मुंडा जयंती पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खनियाधाना में की भव्य यात्रा व पूजन, आदिवासी समाज ने किया भव्य स्वागत
*खनियाधाना, रविवार शाम 4:00 बजे।* भगवान बिरसा मुंडा जयंती के पावन अवसर पर पिछोर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने खनियाधाना में भाव भरी यात्रा निकाली और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।यात्रा में समस्त क्षेत्र के आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि, सरपंच, समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। माताओं-बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में, ढोल-नगाड़ों के साथ बड़े हर्षोल्लास से जयंती मनाई और विधायक जी का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक जी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समस्त क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
*✍️ संवाददाता – सुनील लोधी, पिछ
Pichhore, Shivpuri | Nov 15, 2026