कांके: रातु रोड स्थित आवास में रांची सांसद संजय सेठ ने सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
Kanke, Ranchi | Jul 12, 2026 रातु रोड स्थित आवास में रविवार सुबह करीब नौ बजे रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर रांची सासंद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और निर्देश भी दिए। इस मौके पर काफी संख्या में लोग रांची सांसद संजय सेठ के आवास पर पहुंचे थे।