महोबा: महोबा के जकरिया पीर मुहाल की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | May 5, 2026 महोबा के जकरिया पीर मुहाल निवासी शिवानी पत्नी नंद किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला के जहर खाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।