कहरा: बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में लूटकांड के 2 अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार, DSP साइबर ने की प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Dec 28, 2024 बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने बकरी व्यवसायी से हथियार के नोंक पर18हजार रुपैया लूट लिया,विरोध करने पर व्यवसायी के भाई को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। बैजनाथपुर पुलिस ने कांडदर्ज कर जांच शुरू किया। इधर पस्तपार पुलिस पामा से 2अपराधियों को हथियार एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में दोनों ने बैजनाथपुर लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारा।