कहरा: उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, सहरसा कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
Kahara, Saharsa | Dec 28, 2024 उत्पाद पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बटराहा से विदेशी शराब के साथ एक एवं बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव से देशी शराब के साथ दूसरा कारोबारी को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को कोर्ट भेज दिया। जहां न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशकर दोनों को जेल भेज दिया।