कहरा: बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित बसंती कन्या विद्यालय के पास अपराधियों ने व्यापारी को गोली मारकर छीने ₹18 हजार
Kahara, Saharsa | Dec 28, 2024 बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित बसंती कन्या विद्यालय समीप अज्ञात अपराधियों ने बकरी खस्सी व्यापारी को गोली मारकर 18 हजार रुपए लूटकर घटनास्थल से फरार हो गया गोली लगने से व्यापारी जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। जख्मी व्यापारी का नाम मोo इबरान जोकि सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड 28 का रहने वाला है।