बहराइच में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसई हैदर गांव से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ देर रात चोरों ने दिनेश शुक्ला नामक व्यक्ति के सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 1 लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन और पांच अंगूठियों समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बहराइच पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।