बेगूसराय: गढ़हारा थाना पुलिस ने ठाकुरिचक गुमटी के पास से 12 लीटर शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गढ़हारा थाना की पुलिस ने ठकुरिचक रेलवे गुमटी के पास से 12 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की दोपहर 12:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस से अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.