विदिशा: पत्नी- बच्चो के 1 महीने से मायके से ना आने और बात भी न करने से दुखी युवक ने पटरी पर जान देने की कोशिश की,पुलिस भी पहुची
कोतवाली थाना के रायपुरा बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार शाम 6 बजे सोठिया बाईपास के पास रेल पटरी पर लेट कर आत्महत्या का प्रयास किया। गुजर रहे लोगों ने उसे वहां से हटाया। सूचना के बाद पुलिस और युवक का भाई भी मौके पर पहुंचा। भाई ने बताया कि उनकी भाभी लगभग 1 महीने से दोनों बच्चों को लेकर मायके गई है। ना तो वह वापस आ रही है और ना ही फोन पर बात कर रही है।