शिवहर: पुरनहिया और तरियानी हत्या मामले में छापामारी अभियान जारी, जल्द ही दोनों मामलों का किया जाएगा उद्वेदन, एसपी
शिवहर जिला के पुरनहिया और तरियानी थाना क्षेत्र में बीते दिनों दो हत्या हुआ था. जहां पुरनहिया थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई थी. तो वहीं तरियानी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि दोनों मामले में पुलिस लगातार छापामारी अभियान कर रही है जल्द ही दोनों मामलों का उद्वेदन कर दी जाएगी।