बदनावर: ग्राम इमलीपाड़ा में युवक से मारपीट और घर में तोड़फोड़, बदनावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
Badnawar, Dhar | Dec 5, 2024 बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलीपाड़ा में युवक से मारपीट कर घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी गणपत पिता मुन्नालाल निवासी ईमलीपाड़ा की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।